सुरेश चव्हाणके के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे थे, Yati Narsinghanand हिरासत में
गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने डासना देवी मंदिर के पुजारी स्वामी Yati Narsinghanand सरस्वती को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह सुरेश चव्हाणके के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाने के लिए मंदिर से निकले थे. पुलिस ने यति को तीन दिनों के लिए डासना स्थित देवी मंदिर में ही रोक दिया है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ग्रामीण रवि कुमार ने सोमवार को इसकी पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि Yati Narsinghanand बिना किसी अनुमति के अपने शिष्यों के साथ दिल्ली जा रहे थे. यति ने आरोप लगाया कि रविवार को जब वह दिल्ली के लिए रवाना हुए, तो पुलिस ने उनके वाहन को रोक दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें मंदिर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा.
उन्होंने बताया कि चव्हाणके ने हाल ही में कहा था कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देंगे जिससे विवाद छिड़ गया. यति ने कहा कि चव्हाणके के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया गया है.

