उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: महिला ने नींद में पति के मुंह पर तकिया लगाकर की हत्या, गर्दन पर मिले घुटन के निशान

Ghaziabad:  एक नर्स ने पति की हत्या कर दी. उसने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की. लेकिन उसकी 13 साल की बेटी ने हत्या का पूरा राज पुलिस के सामने खोल दिया. पुलिस ने नर्स का मोबाइल फोन खंगालने के बाद उसे उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया तो पता चला कि मृतक के गले के आसपास कुछ निशान हैं. ये निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि किसी ने दम घोंटकर उसे मारने की कोशिश की.

पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू की और मृतक की पत्नी से पूछताछ की.पुलिस की पूछताछ में युवती लगातार हत्या के आरोप से इनकार करती रही, लेकिन उसकी 13 साल की बेटी ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बता दी. बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने खुद मां को पिता के मुंह पर तकिया रखकर हत्या करते देखा है.

इसके बाद पुलिस ने फिर कविता को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की. इस पूछताछ में कविता टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली.उसने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद उसका पति महेश उसे रोज जानवरों की तरह पीटता था. 29 नवंबर को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई. इसके बाद जब महेश सो गया तो कविता ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया.

वह तब तक तकिये को दबाए रही, जब तक महेश की मौत नहीं हो गई. उसके बाद वह पति के शव को लेकर उसी अस्पताल में आ गई जहां वह काम करती थी. उसने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twelve =