Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- अलग राज्य निर्माण के बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास असम्भव-डाक्टर सतेन्द्र सिंह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर मौहम्मद सिराज ताजवर के आवास सूजडू रोड अम्बा विहार मुजफ्फरनगर पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन डाक्टर अनीस राना ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश बडा राज्य होने की वजह से विकास की दौड़ में पिछड़ रहा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य निर्माण के बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास असम्भव है । अलग अलग प्रदेश के बनने से अपनी अलग राजधानी होगी,अपना हाईकोर्ट,घ्अपना अलग भर्ती कार्यालय होने से पश्चिम के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कोई सांस्कृतिक पहचान नहीं है सांस्कृतिक केन्द्र खुलने से हमारी सांस्कृतिक पहचान बनेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा नये क्रिडा स्थल (स्टेडियम बनेंगे) हमारे युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

जनपद मेरठ से पधारे संयुक्त खेल मोर्चा अध्यक्ष विनोद पहलवान ने कहा कि जबसे हमने सिवाया जनपद मेरठ में स्टेडियम का निर्माण किया है क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है इसलिए अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य का गठन जरूरी है। बैठक अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने का कि राजनीति करना मेरा शौक नही ,पश्चिमी उत्तर के राजेताओं द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति उदासीनता के कारण मुझे राजनीति मे आना पडा।

हक मांगना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का खठन केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य पश्चिमांचल के गठन हेतु किया गया है ।अलग राज्य गठन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को स्वतःही मिल जाएगा।बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डा मौहम्मद सिराज ताजवर, राष्ट्रीय सचिव अमित राठी,डाक्टर इमरान राव,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अनुज बालियान युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।

स अवसर पर पार्टी की जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रताप सिंह बालियान को ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर , सौरभ चौधरी को ब्लाक सचिव पुरकाजी मनोनीत कर मनोनयन पत्र प्रदान किये। पधम राठी,पिन्टू मसूरी, युधिष्टिर पचेण्डा,राहुल ,संजय सिंह, प्रवीण कुमार आदि ने भाग लिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − one =