Muzaffarnagar- धर्मनगरी खतौली के मंदिरों में भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्म नगरी खतौली के ९ जैन मंदिरों में भगवान पदम प्रभु का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर को मनाने के लिए स्त्री, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में मंदिरों में एकत्रित हुए। सभी ने श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना की। पवित्र मंत्रों के साथ भाव पूजा की गई।
अनेक मंदिरों में धार्मिक विधान का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने निर्वाण कल्याणक के लाडू समर्पित किए। निर्वाण कांड पाठ का वाचन किया। आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित धर्मसभा में धर्म विदुषी डॉक्टर ज्योति जैन ने एक धर्म संदेश में बताया कि भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बनाना हम श्रद्धालुओं के लिए पुण्य का कार्य है।
भगवान पदम प्रभु जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर हैं। मोक्ष कल्याणक हमें राग द्वेष से मुक्ति व संसार के आवागमन से मुक्ति के लिए प्रेरित करता है। तीर्थंकर पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक शिखरजी में मोहनकूंट टोंक नंबर आठ पर हुआ था। आज के ही दिन संध्या के समय चित्रा नक्षत्र में १००० मुनिराजों के साथ सिद्ध पद को प्राप्त किया था। आज हमें अत्यंत भक्ति भाव से पदम प्रभु जी भगवान का पूजन करना है। अपने कल्याण की भावना भानी है। हम सभी धर्मावलंबियों को अत्यंत प्रभावना के साथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाना चाहिए।
जीवन को सफल बनाना चाहिए। भगवान पदम प्रभु जी हमारे लिए पुरुषार्थ जागृति के प्रेरणा स्रोत बनें। हम भी उनके उनके मार्ग को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाएं। ऐसी हमारी भावना है। सभी व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलें। सर्वत्र शांति व कल्याण की भावना हो। मंगल आरती की गई।
धार्मिक प्रश्न मंच हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस पावन अवसर पर अरुण नंगली, राजकुमार प्रवक्ता, कलपेंद्रजैन, मुकेश एडवोकेट, राम कुमार जैन, संजय दादरी, अरुण औषधि, विवेक प्रवक्ता, दीपक भैंसी, अनुपम आढ़ती, राजीव मुखिया, राकेश अंबर, जय भगवान, शैली, करुणा प्रियंका प्रवक्ता, मीनू, अलका, आंचल, ममता, विभा, वर्षा, छवि, सुधा, अशोक शास्त्री, प्रवीण किराना, सुधीर मुखिया सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

