Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अरविन्द कुमार मिश्रग् अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबन्धन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर पालिका/नगर पंचायत, वन विभाग, खनन, कृषि विपणनध् मंडी समिति आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाये। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टाम्प वाद, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारीज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली मे आ रही समस्याओं का टीम बनाकर वसूली का कार्य करें । उन्होनें कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में रिक्त पडी शासकीय भूमि को चिन्हित कराते हुए उस पर कब्जा प्राप्त कर ले तथा ऐसी भूमियों को लैंड बैंक रजिस्टर में दर्ज कराये ताकि आवश्यकता पडने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सकें। आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अंश निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए।

आई०जी०आर०एस० की समीक्षा करते हुए उन्होनें कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर सर्वप्रथम उसको सही श्रेणी में मार्क करे जैसे किसी शिकायतकर्ता द्वारा आवासग् रोजगार या अन्य किसी भी मांग की शिकायत प्राप्त हो तो उसे डिमांड श्रेणी में मार्क करे। जांच अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से समन्वय बनाये एवं उसकी संतुष्टि कराने उपरान्त ही निस्तारण आख्या बनाये तथा पोर्टल पर दर्ज करते समय शिकायतकर्ता से पुनः फीडबैक प्राप्त कर लिया जायें। वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित कराये कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाये उसके लिए नियमित रुप से पोर्टल की समीक्षा करें।

उन्होंने मासिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के सम्बन्ध में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन आदि विभागों को निर्धारित समय में राजस्व की वसूली का कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व का लक्ष्य बढ़ाया जाये। उन्होंनें समस्त उप जिलाधिकारीध्तहसीलदारों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी तहसीलों में अमीनों का मानक अवश्य पूर्ण होना चाहिये।

उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद केन्द्र सरकार के द्वार चलायी जा रही डी०एफ०सी०सी० एवं एन०एच०ए० आई० की योजनाओं में आ रही समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उक्त योजनाए शासन की प्राथमिकताओं में है तथा मुख्य सचिव कार्यालय से उसकी मॉनिटरिंग की जाती है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा ए०आर०टी०ओं एवं वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रात्रि के समय पुरकाजी बोर्डर एवं अन्य स्थानों पर सघनता के साथ चौकिंग सुनिश्चित की जाये

क्योकि रात्रि के समय ही अवैध गतिविधियॉ संचालित की जाती है। साथ ही सयुंक्त रुप से अवैध परिवहन एवं ओवर लोडेड वाहनों को गम्भीरतापूर्वक जांच कर चालान की कार्यवाही की जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − one =