Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दहेज न मिलने पर बहु को फांसी पर लटकाया,थाना नई मंडी पर रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला शांति नगर में गत दिवस फांसी लगने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने मृतका के पति, सास, ससुर व नन्द पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना नई मंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गौरतलब है कि नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला शांतिनगर निवासी 28 वर्षीय मोनिका पत्नी दीपक का शव गत दिवस उसके घर में सावन के लिये डाले गए झूले पर फांसी पर झूलता हुआ मिला था।

मोनिका का पति दीपक उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका का मायका हरियाणा के सोनीपत जनपद के कस्बा गोहाना में है।

मृतका के भाई मोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन का विवाह 7 वर्ष पूर्व दीपक के साथ हुआ था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। दीपक पहले मुजफ्फरनगर में एक पेपर मिल में काम करता था

जहां से नौकरी छोड़कर वह गुजरात के जामनगर में जाकर नौकरी करने लगा था। वहां से 15 दिन पहले वह अपने घर वापस लौट आया था। रिपोर्टकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई व अन्य परिजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे

और दहेज की मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − seven =