Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जनपद में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं

जिनमें से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत १ वर्ष से १९ आयु तक के बच्चों को निशुल्क पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में १३५२१७८ बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें १ वर्ष से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर तथा २ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली खिलाई गई ।

आज समस्त इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, मदरसों, और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई गई, जिन बच्चों को आज किसी कारणवंश एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खिला पाए उनके लिए १३ से १५ फरवरी तक मोप अप राउंड चलाकर पेट के कीड़ों की निशुल्क दवाई खिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा , स्कूल के डायरेक्टर श्री विश्व रतन, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती धारा रतन ,डीपीएम विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, जिला समन्वयक संजीव मलिक आदि उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आंगनबाडी केंद्रों पर भी हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रो पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड के मार्ग दर्शन में जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रो पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया एवं आंगनबाड़ी केंद्रो के १ से ६ वर्ष तक के बच्चो को एल्बन्डाजोल की गोली खिलायी गयी।

उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार गोंड द्वारा जिलाधिकारी महोदय द्वारा गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र संधावली, विकास खंड सदर तथा मा० सांसद/केंद्रीय राज्य मंत्री महोदय द्वारा गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र, मा० काशीराम आवास कॉलोनी, शहर में भ्रमण कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को ई सी सी ई गतिविधियों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रो का संचालन करने एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप बच्चो को विभिन्न कार्यक्रम सिखाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्य कत्रियो को स््ररू बच्चो को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने हेतु उनके माता पिता को प्रोत्साहित करने एवं पोषण पुनर्वास केंद्र में निशुल्क दी जाने वाली सुविधाओ के विषय में अवगत कराने के निर्देश भी दिये गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eight =