Muzaffarnagar – अध्यापिका के घर में चोरी की घटना का ४८ घण्टे में खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मात्र ४८ घंटे में ही क्षेत्र में हुई एक अध्यापिका के घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी किए गए आभूषणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पकड़े गए दोनों आरोपियों का कहना है कि वह ऑनलाइन सट्टे में अपना काफी रुपया गवा चुके थे
जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने पड़ोसी अध्यापिका के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन पुलिस द्वारा दोनों पकड़े गए है अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। दरअसल पूरा मामला थाना शहर कोतवाली अंतर्गत भाटिया कॉलोनी मिमलाना रोड का है जहां की अध्यापिका के घर अज्ञात चोरों द्वारा उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया था जब वह स्कूल गई हुई थी
यहां अज्ञात चोरो द्वारा घर में चोरी की घटना कार्य करते हुए घर में रखे लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे जिसके चलते लक्ष्मी रानी पत्नी रमाकान्त निवासी म०न०-९३५/२ मौ० भाटिया कालौनी मिमलाना रोड थाना को०नगर, मु०नगर द्वारा कोतवाली नगर पर मु०अ०स०-९०/२३ धारा-४५४/३८० भादवि० बनाम् अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । मामले के खुलासे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजय वर्गी के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में उ०नि० मनोज कुमार शर्मा व हेड कांस्टेबिल अशोक खारी,रोहताश कुमार, अनिल चौधरी, कांस्टेबिल दीपक कुमार , सचिन तेवतिया, शिवओम भाटी की एक टीम का गठन किया गया।
जिसमे दिनांक १२ फरवरी को मुखबिर खास की सूचना पर चौकिंग के दौरान दो युवको को चुंगी न०-०२ से गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पुलिस पूछ ताछ में अपने नाम अमित कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी रामलीला टीला, थाना को०नगर मु०नगर, रोहन पुत्र चन्द्रपाल निवासी भाटिया कलोनी, रामलीला टीला, थाना को०नगर, पकड़े गए दोनों युवको के पास से भारी मात्रा में चोरी किये गये आभूषण व् एक स्कूटी लाल रंग बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया की हमारे द्वारा ऑनलाईन जुआ में काफी रुपये हार जाने पर अपनी पडोसी शिक्षिका श्रीमति लक्ष्मी के घर से चोरी की योजना बनाई और शिक्षिका के द्वारा स्कूल जाने व घर में कोई भी व्यक्ति के न होने पर हमारे द्वारा मौके का फायदा उठाकर मकान में छत के रास्ते से प्रवेश कर ग्रह चोरी की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना व बरादम आभूषणो को बाजार में बेचकर पैसे हासिल करना था ।
फिल्मी स्टाईल में सोने की चैन को एक आरोपी ने निगला एक्सरे में हुआ खुलासा बता दे पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक ने फिल्मी स्टाइल में सोने की चौन को अपने मुंह में लेकर निगल लिया था जिसके बाद जब पुलिस ने आरोपी का एक्सरा कराया तो एक्सरे में सोने की चेन बकायदा उसके पेट में नजर आ रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की निशादेही शेष आभूषण ,तीन सिक्के लक्ष्मी गणेश, ०४ जोड़ी पाजेब, ०४ जोड़ी बिछुए ,मोती, दो नाक की लोग, एक स्कूटी लाल रंग सीज शुदा बरामद की गई है।
पुलिस पूछ ताछ में दोनों आरोपियों ने बताया की वे छात्र है और मैडीकल की पढ़ाई कर रहे है। रोहन एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है और अमित कुमार डी फार्म द्वितीय वर्ष का छात्र है दोनों के द्वारा गलत शोहबत व दुर्व्यसनों व शौक मौज में धन का व्यय हो जाने कारण चोरी की घटना करना कबूल किया है। चोरी की घटना का खुलासा व् आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण। .उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा हैड कांस्टेबिल अशोक खारी,रोहताश कुमार,अनिल चौधरी कांस्टेबिल दीपक कुमार, सचिन तेवतिया, शिवओम भाटी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।।

