Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंतिम यात्रा के लिए मुक्तिधाम रथ का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। परोपकारी सेवा समिति, शहर,की ओर से अंतिम यात्रा के लिए मुक्तिधाम रथ का किया गया लोकार्पण। इस वाहन में गरीबों के लिए अंतिम यात्रा की रहेगी निशुल्क सुविधा, शिव चौक पर वाहन का पूजन उधोगपति व समाजसेवी भीमसेन कंसल के कर कमलों द्वारा करवा कर, समिति सदस्यों ने श्मशान घाट के लिए अंतिम वाहन को रवाना किया

वही परोपकारी सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि शहर की छोटी छोटी गलियों में अंतिम यात्रा के लिए ये वाहन निर्मित कराया गया है शहर श्मशान घाट है काली नदी , पर अब दो वाहन है।

हरिद्वार एंव शुकताल जाने वाले शवो के लिये बड़ी गाड़ी जिसका नाम अन्तिम यात्रा वाहन है व लोकल के लिये इस छोटी गाड़ी जिसका नाम मुक्ति धाम रथ रखा गया हैं नगरवासियो को इन वाहनो की सुविधा दी गयी है।

कार्यक्रम में उद्योगपति भीमसेन कंसल,अध्यक्ष अजय अग्रवाल,सचिव शिवचरण दास गर्ग,उपमन्त्री दीपक मित्तल, मास्टर सुशील गोयल,प्रदीप मित्तल, जनार्दन स्वरुप गर्ग , अजय गर्ग ,रविन्द्र गुप्ता , योगेन्द्र तायल, विजेन्द्र सिघंल, मास्टर गिरवर सिहं गुप्त , सुशील संगल, सहित क़ई सदस्य मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =