वैश्विक

Ebrahim Raisi ने शी जिनपिंग से की मुलाकात, चीन-ईरान के रिश्तों में विस्तार पर चर्चा

Ebrahim Raisi अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात की. इसके लिए वे चीन की यात्रा करेंगे और वहां पर शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को विस्तार देंगे. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी नेता शी चिनफिंग ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के मंगलवार को बीजिंग दौरे के दौरान उनके देश के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है.

ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi ने ऐसे समय में यह यात्रा की है, जब तेहरान परमाणु हथियारों के विकास को लेकर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच चीन और रूस के साथ अपने रिश्तों को विस्तार देने का प्रयास कर रहा है. इब्राहिम रईसी के साथ शी की बैठक के संबंध में चीन के आधिकारिक बयान में इस बात का कोई संकेत नहीं दिया गया है कि क्या उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर चर्चा की. तेहरान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार को सैन्य ड्रोन की आपूर्ति की थी. हालांकि, उसने स्पष्ट किया था कि इन्हें युद्ध शुरू होने से पहले भेजा गया था.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा में अपने ईरानी समकक्ष इब्राहिम रईसी की सरकार के लिए समर्थन व्यक्त किया और वैश्विक मामलों में वाशिंगटन के प्रभुत्व की आलोचना की. रूस के साथ-साथ चीन और ईरान खुद को अमेरिकी शक्ति के प्रतिपक्ष के रूप में पेश करते हैं. चीन के सरकारी टेलीविजन की वेबसाइट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने एक बयान में कहा कि चीन राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने में ईरान का समर्थन करता है और एकपक्षवाद और धमकाने का विरोध करता है.

चीन सरकार ने घोषणा की कि शी जिनपिंग और इब्राहिम रईसी ने व्यापार और पर्यटन सहित 20 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए. ये समझौते तेल, उद्योग और अन्य क्षेत्रों के विकास में सहयोग करने के लिए 2021 में हस्ताक्षरित 25-वर्षीय रणनीति समझौते की अगली कड़ी सरीखे हैं. चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार और निवेश का एक स्रोत है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =