Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एक लम्बी लडाई के पश्चात आज यह मुकाम हासिल हुआ-संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है। करीब पांच सौ वर्षो के लम्बे इन्तजार के बाद आज वह शुभ घडी आई है कि जिस दिन अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास हो रहा है। श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए विभिन्न आन्दोलन हुए तथा एक लम्बी लडाई के पश्चात आज यह मुकाम हासिल हुआ।

गांधी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत शुभ है।

यह दिन इतिहास के पन्नो मे दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर पधारे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि आज हम सभी के लिए बडे सौभाग्य का दिन है कि हम ऐसे क्षण के गवाह बन रहे हैं।

जिसका सपना हमारे पूर्वजो ने देखा था। लाखो लोगो के बलिदान के बाद श्री राम मन्दिर निर्माण का पथ प्रशस्त हुआ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए सब लोगो मे जोश भरा। जिसका परिणाम आज यह हुआ कि मन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है।

संघ के वरिष्ठ नेता अरूण खण्डेलवाल ने कहा कि अयोध्या मे श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए आज हो रहा शिलान्यास कार्यक्रम हम सभी के लिए ऐतिहासिक पल है। लम्बे संघर्ष एवं कारसेवको के बलिदान के परिणाम स्वरूप ही आज वो शुभ घडी आई है। जिसका हम सभी को बरसों से इन्तजार था।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारियो ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए हुए आन्दोलनो मे बढचढ कर हिस्सा लेने वाले पदाधिकारियों तथा कारसेवको को सम्मानित किया गया।

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर अयोध्या मे श्री रामलला मंदिर के भूमि पूजन पर आयोजित कार्यक्रम के पश्चात विशाल एलईडी पर अयोध्या मे भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,वरिष्ठ नेता महेन्द्र आचार्य,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य स.सुखदर्शन सिह बेदी, समाजसेवी राकेश बिन्दल, पूर्व विधायक डा.सुरेश संगल,वैभव त्यागी, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल

शरद शर्मा, राजेश पाराशर, सुषमा पुण्डीर, साधना सिंघल, ज्ञान चन्द सिंघल, चमन बाल्मिकि,विजय सैनी, अरूण खण्डेलवाल, विशाल गर्ग, रमेश सांई, रमेश खुराना, रोहित खुराना, श्रीमोहन तायल, विकास भार्गव, सुनीत तायल,सुनील सिंघल, बादल वर्मा आदि अनेक ंपदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ख्याल रखा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =