Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा ब्लड डोनेशन का कैंप लगाया

मुजफ्फरनगर।  शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा ब्लड डोनेशन का  एक कैंप गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष में लगाया गया

जिसका उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी व रमेश खुराना जी द्वारा किया गया .इस अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवा दल की पूरी टीम दल बल के साथ इस कैंप को सफल बनाने में लगे

 इस कैंप के संरक्षक राजेंद्र काठी ने बताया कि शहीद भगत सिंह सेवा दल भगत सिंह की सेवा से ओतप्रोत व प्रेरणा लेकर वह यह सारे काम करता है और समाज से जुड़े हुए सभी कार्य भगत सिंह सेवा दल द्वारा किया जाता है

इस अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवा दल के चेयरमैन चौधरी नरेश अरोरा जिला अध्यक्ष प्रिंस अनेजा कोषाध्यक्ष जोगिंदर महामंत्री अखिल तारा वह संरक्षक राजेंद्र काठी सहित पूरी टीम तन मन धन से इस ब्लड डोनेशन कैंप को सफल बनाने में लगी

और १ः३० बजे तक लगभग ४५ व्यक्तियों द्वारा इसमें ब्लड डोनेट किया हम आशा करते हैं भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक काम करते रहेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =