Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: रिजर्व पुलिस लाइन मे परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण कर एडीजी ने दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मे परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात डॉग स्कवायड, ड्रोन कैमरों, मैस, बारबर शॉप, बैरक, मोटर परिवहन शाखा, कैन्टीन, कैफे, लाइब्रेरी, क्वार्टर गार्द आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ, राजीव सभरवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के निरीक्षण के दौरान एडीजी मेरठ जोन द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्नआउट को चेक किया गया तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात राजीव सभरवाल द्वारा परेड में उपस्थित डॉग स्कवॉड एवं ड्रोन कैमरों का निरीक्षण किया गया तथा ड्रोन कैमरों के संचालन एवं रख-रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड निरीक्षण के उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मैस की साफ सफाई संतोषजनक मिली। राजीव सभरवाल द्वारा स्वंय मैस का भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा गया तथा मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इसके उपरान्त एडीजी द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें एडीजी मेरठ जोन द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे।

तत्पश्चात उन्होंने मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो की दिशा व दशा को चेक किया गया।

महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अजय कुमार साहनी महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 2 =