Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-रूपये के लेन देन को लेकर हुए हत्याकांड का खुलासाः दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना जानसठ क्षेत्रार्गत ग्राम राजपुर कलां मे रूपये के लेन देन को लेकर हुए गोली हत्याकांड मे संजू उर्फ संजीव की हत्या तथा मोहित, शौर्या, दिव्या को घायल करने के सम्बन्ध मे रोहित वाल्मिकी पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम राजपुर कला थाना जानसठ जिला मु०नगर द्वारा थाना जानसठ पर मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसमे अभियुक्तगण मोहित पुत्र राजेन्द्र व राजेन्द्र बीरेन्द्र पुत्रगण अजीत निवासीगण ग्राम राजपुर कला थाना जानसठ जिला मु०नगर को नामजद कराया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद द्वारा की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर टीम गठित कर ताबडतोड दबिश दी गयी। सीओ शकील अहमद एवं इंस्पैक्टर विश्वदीप सिंह के निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण मोहित पुत्र राजेन्द्र व राजेन्द्र पुत्र अजीत निवासीगण ग्राम राजपुर कला थाना जानसठ जिला मुरानगर को नया गांव चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लाईसेसी बन्दूक १२ बोर व ०१ अवैध तंमचा १२ बोर व ११ जिन्दा कारतूस १२ बोर व ०४ खोका कारतूस १२ बोर बरामद किये है। अभियुक्त राजेन्द्र द्वारा फायर की गयी बन्दूक लाईसेसी है। थाना जानसठ पुलिस द्वारा शस्त्र लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी का जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, उ०नि० विक्रान्त कुमार, सुरेन्द्र सिंह, का० प्रदीप कुमार, अंकित नागर, गजेन्द्र मावी थाना जानसठ शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =