फिल्मी चक्कर

क्लास ऑफ़ 83: एक आईपीएस अधिकारी के रूप में बॉबी

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी फिल्म ‘क्लास ऑफ़ ’83’ का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है. फिल्म में बॉबी देओल को एक आईपीएस अधिकारी के रूप में देखा जाएगा और फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गयी है.

 फिल्म 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर अपना प्रीमियर करेगी.कोरोना के कारण ओटीटी प्लैटफॉर्म ही फिल्म रिलीज करने के लिए निर्माता- निर्देशकों का का एकमात्र साधन बन गया है.

ऐसे में बॉलीवुड के तमाम स्टार भी ओटीटी का हिस्सा बनते दिख रहे हैं. अभिनेता बॉबी देओल भी ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं.फिल्म में बॉबी देओल के अलावा श्रेया सरन, प्रियांशु चटर्जी, अमृता पुरी, पुलकित सम्राट, अनूप सोनी भी अहम रोल में दिखेंगे.

फिल्म का निर्देशन अतुल सबरवाल ने किया है और ये फिल्म सैय्यद युनुस हुसैन जैदी की इसी नाम पर लिखी गई किताब पर आधारित है. इसके अलावा बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम में भी दिखाई देंगे.

हाल ही में उन्होंने इसका टीजर रिलीज किया था. ये सीरीज अगले महीने यानि 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी. इस सीरीज में बॉबी देओल बाबा का किरदार निभाने जा रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 5 =