खेल जगत

BCCI-जयदेव उनादकट को वनडे टीम में भी मिली जगह, पहले वनडे में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

BCCI ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के साथ-साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. भारत ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को पहले दो टेस्ट मे हरा दिया है. तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जयदेव उनादकट, जिन्हें रणजी ट्रॉफी फाइनल में भाग लेने के लिए टीम से रिलीज किया गया था, शेष टेस्ट के लिए टीम में वापस आ गये हैं. उन्हें एकदिवसीय टीम में भी रखा गया है.

जयदेव उनादकट ने आखिरी बार 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के लिए 50 ओवर का मैच खेला था. केएल राहुल, जिन्हें पहले दो टेस्ट के लिए उप-कप्तान नामित किया गया था, पहले दो टेस्ट में बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम में बनाये रखा गया है. हालांकि उन्हें तीसरे और चौथे टेस्ट में उपकप्तान नामित नहीं किया गया. तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए किसी को भी उपकप्तान नामित नहीं किया गया है.

तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जायेगा. जबकि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 9 से 13 मार्च तक चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी करेगा. भारत के कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे में नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे. BCCI ने एक बयान में कहा कि रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और हार्दिक पांड्या पहले वनडे में टीम की अगुवाई करेंगे. तीन वनडे क्रमश: 17, 19 और 22 मार्च को मुंबई, विजाग और चेन्नई में खेले जायेंगे.

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

Team: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 2 =