पालिका चेयरमैन ने किया जिला कारागार के पीछे संकीर्ण स्थल पर निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के द्वारा वार्ड नंबर ९ श्रीमती साक्षी चुग के वार्ड में जिला कारागार के पीछे संकीर्ण स्थल पर जहां पर नाले की पटरी पर जाना भी बड़ा मुश्किल है
उसका निरीक्षण किया गया नाले की मैनुअली नाला गैंग के सफाई मित्रों द्वारा तली झाड़ सफाई की गई इसके पश्चात मान्य पालिका अध्यक्ष द्वारा फ्रेंडस कॉलोनी मैन रोड पर नाले की तली झाड़ सफाई व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया
बाद में पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा जन्माष्टमी पर्व से पूर्व प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने हेतु कच्ची सड़क पर बंद प्रकाश बिंदुओं को चालू करवाया गया
निरीक्षण के दौरान मान्य पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी , संजय पुंडीर व उमाकांत सफाई निरीक्षकगण, दिलशाद सभासद, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
