Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छात्रो की विगत चार माह की फीस माफ की जाए, कांग्रेसियों ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियो ने जनसमस्या के सम्बन्ध मे राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेसियो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

जिला प्रशासन के नाम सौपे ज्ञापन मे बताया कि विगत 4 माह से वैश्विक माहमारी कोविड-19 के चलते रोजगार मे प्रतिकूल प्रभाव पडने के कारण लाखो मध्यम आय वर्ग के अभिभावको को अपने बच्चो की फीस जमा कराने समस्त न्यायालयो मे कार्य बन्द होने के कारण अधिवक्ता बन्धुओ की पर प्रतिकूल प्रभाव एवं मध्यम आय वर्ग को दिक्कतें हो रही हैं।

जिसके चलते जिला व शहर कांग्रेस कमैटी के लोग आपसे निम्न मांग करती है। प्रदेश मे संचालित यू.पी.बोर्ड, सी.बी.एस.सी. बोर्ड, आई.सी.एस.सी. बोर्ड एवं अन्य बोर्डो के छात्रो की विगत चार माह की फीस माफ की जाए।

बच्चो की डै्रस ना बदली जाए। जिला व शहर कांग्रेस कमैटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओ को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिल्किस चौधरी, शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ, रूची,बृजमोहन नौटियाल, वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा, श्रीमति विनोद रानी चौहान, पंडित उमादत्त शर्मा, उपेन्द्र आर्य, काजी सुल्तान, अजय चौधरी, अहसान जमीर आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =