Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने अपने पुलिसकर्मियों को दी नई सौगात पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस जिम और पुलिस कैफे का किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस कर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए पुलिस लाइन में एक पुलिस जिम और एक पुलिस कैफे का उद्घाटन कराया है।

पुलिस जिम का उद्घाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने पूर्व डीएसपी और बॉस्केटबॉल के इंटरनेशनल खिलाड़ी धर्म सिंह से कराया है और पुलिस कैफे का उद्घाटन पुलिस विभाग से यूपी योद्धा कबड्डी टीम के कोच अर्जुन सिंह से कराया है।

इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रही थानों में पुलिसकर्मियों को स्वस्थ और ठंडा पानी मिले इसके लिए फ्रिज और वॉटर डिस्पेंसर भी एसएसपी द्वारा पहले ही भिजवाए जा चुके हैं।

पुलिस कैफे में पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य प्रद भोजन मिले इसके लिए एसएसपी ने दिल्ली से एक स्पेशल शेफ बुलाकर कैफेकर्मियों को 15 दिन स्पेशल ट्रेनिंग दी।

इस कैफे में ट्रेनिंग के बाद पुलिस कर्मियों को बिना चिकनाई का भोजन और गुड़ और शक्कर से बनी मीठी चीजें ही मिलेंगी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि 50 वर्ष की उम्र के बाद पुलिसकर्मियों में काफी बीमारियां घर कर जाती है

उसी के चलते हमने स्वास्थ्यप्रद भोजन के लिए इस तरह की व्यवस्था की है वही आज इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी सतपाल अंतिल,एसपी क्राइम,एसपी ट्रैफिक,आरआई पुलिस लाइन रहीस खान मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − nine =