Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो टॉपटेन अपराधी, सक्रिय गौकशो को अलग-अलग स्थानों से अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया

चरथावल। चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह व उनकी टीम द्वारा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है चरथावल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो चौकी इंचार्जों ने चरथावल थाने के दो हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधी, सक्रिय गौकशो को अलग-अलग स्थानों से अवैध असलाह व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार ने निर्धना रोड ईदगाह के पास से मुखबिर की सूचना पर ग्राम निर्धना निवासी आलेनबी को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है

आलेनबी चरथावल थाने का हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी तथा सक्रिय गौकश है कुछ दिन पूर्व वह मुठभेड़ में घायल होकर जेल गया था वह पूर्व में भी २५ हजार का इनामी भी रह चुका है

इसके अलावा कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने भी मुखबिर की सूचना पर चरथावल थाने के हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी तथा सक्रिय गौकश नसीम निवासी चरथावल को भी चौकड़ा नहर पुल से गिरफ्तार किया है

पुलिस ने उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को दर्जनों-दर्जनों मुकदमे है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =