Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सड़कों में गड्ढो से मिली निजात

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी शहर की सबसे पुरानी पॉश कालोनी है। पचैंडा रोड हनुमान मंदिर से लेकर सरवट रेलवे फाटक तक गांधी कालोनी की मुख्य सड़क है। जिस पर गली नंबर सात से लेकर गली नंबर २४ तक कालोनी बसी है।

ये सड़क ही इस कालोनी की मुख्य सड़क है। साथ ही भोपा रोड, पचेंडा रोड से सरवट, रुड़की रोड जाने के लिए भी इस मार्ग से राहगीर और बड़े वाहन गुजरते हैं।

बीते कई माह से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। गली नंबर १७ एसडी कन्या इंटर कॉलेज के सामने से लेकर सरवट फाटक तक तो सड़क खत्म हो चुकी थी।

जलभराव में गड्ढों का भी पता नहीं चलता था और राहगीर चोटिल होते थे। सड़क को लेकर कालोनी वासी परेशान थे। एसडी इंटर कॉलेज से लेकर सरवट फाटक तक सड़क का निर्माण किया गया साथ ही अन्य स्थानों पर सड़क को गड्ढे मुक्त किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21258 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =