ऑगनबाडी कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. ने प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर प्रदेश भर मे धरन प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. के पदेश अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय के आहवान पर पर पूरे प्रदेश मे धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित ऑगनबाडी कार्यकत्रियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि कोरोना माहमारी के संकट से आज पूरा देश जूझ रहा है।
आम जन के सामने रोजी-रोटी का संकट है ऐसे समय मे 62 वर्ष पूर्ण कर चुकी आंगन बाडियो व सहायिकाओ को सरकार उन्हे सेवा से मुक्त कर उनके मुंह से निवाला छीन रही है। चुनाव के समय सबका साथ सबका विकास और बहु बेटियो के सम्मान मे भाजपा मैदान मे आने का वादा पूर्ण ना कहा गया है।
62 वर्ष पूर्ण कर चुकी आंगन बाडियो व सहायिकाओ को सरकार उन्हे सेवा से मुक्त कर उनके मुह से निवाला छीन रही है। पिछले 6 माह से मानदेय तक नही मिला
यदि सरकार ने अपना 62 वर्ष की आयु मे निकालने का फैसला वापिस नही लिया तो पूरे प्रदेश के साथ मु.नगर की ऑगनबाडी कार्यकत्री भी अनिश्चित कालीन हडताल पर जाएगी व सडको पर उतरकर आन्दोलन करेंगी। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा प्रजापित ने किया तथा अध्यक्षता श्रीमति मधु बसेडा ने की।
इस दौरान सुधा त्यागी, संगीता राजपूत, मधु, चन्द्रकला, नीलू शर्मा,फुलमेश, अर्चना उपाध्याय, अनीता शुक्ला,जिला संरक्षक अजब सिह, सुदेश राठी, बालेश्वरी, कमलेश शर्मा, कविता,पूनम, अर्चना आदि अनेक कार्यकत्री मौजूद रही।
