फिल्मी चक्कर

Nawazuddin Siddiqui को दहेज उत्पीड़न मामले में राहत

अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता Nawazuddin Siddiqui के खिलाफ उनकी ”पूर्व” पत्नी जैनब उर्फ आलिया की ओर से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है. अभिनेता के वकीलों के अनुसार, जैनब ने सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्नी होने का झूठा दावा करते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की थी.

Nawazuddin Siddiqui के वकीलों अदनान शेख और दृष्टि खुराना ने कहा, “अदालत ने दोनों मामलों को तलाक के दस्तावेज पेश करने के बाद खारिज कर दिया.” दोनों मामले 48 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ शादी के दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किए गए थे तथा तलाक के वैध दस्तावेज अदालत से छुपाए गए थे.

गौरतलब है कि ज़ैनब ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अभिनेता और उनकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न) व 509 (सुरक्षा प्रदान करने के लिए) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत से निर्देश देने की मांग की थी. वहीं, पिछले महीने वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी की शिकायत पर ज़ैनब के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था.

हाल ही में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने और अभिनेता के बीच हुई कड़वी बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में अलग हुए जोड़े को बहस करते देखा जा सकता है. कुछ फोटोज और वीडियोज के साथ आलिया ने लिखा, ‘मुझे अपने 18 साल एक ऐसे शख्स को देने का अफसोस है, जिसकी नजरों में मेरी कोई कीमत ही नहीं है.’

उन्होंने आगे कहा, “सबसे पहले, मैं Nawazuddin Siddiqui से 2004 में मिली थी और हम दोनों एकता नगर, चारकोप, म्हाडा, मुंबई में रहने के दौरान लिव इन रिलेशनशिप में गए थे और जहां वे खुद, मैं और उनके भाई शमासुद्दीन सिद्दीकी एक साथ रहते थे. एक कमरा जहां हमने एक साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और बहुत खुशी से रह रहे थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − two =