फिल्मी चक्कर

Tiku Weds Sheru Movie को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कंगना रनौत

Tiku Weds Sheru Twitter Review: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर-स्टारर ‘टीकू वेड्स शेरू’ आखिरकार प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. टीकू वेड्स शेरू कंगना रनौत की अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ में निर्माता के रूप में पहली फिल्म है. जब इसका टीजर आया था, तो कुछ यूजर्स ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के ऐज गैप का जमकर मजाक बनाया था. हालांकि नवाज ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, पहले भी कई एक्टर्स कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं. आइये जानते हैं फैंस को ये फिल्म कैसी लगी.

एक यूजर ने लिखा, ”नवाज़ुद्दीन ने हमें एक बार फिर अपनी बेजोड़ प्रतिभा दिखाई है, जबकि अवनीत कौर इतना शानदार अभिनय करती हैं कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह एक नई कलाकार हैं. साईं कबीर की शैली और कंगना रनौत की हैरान करने वाली कहानी, आपके पहले प्रयास के लिए बुरा नहीं है, @ManikarnikaFP!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#टिकूवेड्सशेरू..फिल्म का विषय बहुत संवेदनशील है..यह हर उस व्यक्ति की कहानी बताती है, जो बड़ा बनने के लिए मुंबई आता है, लेकिन वास्तविक स्थिति से अनजान होता है और चालाकी से समझौता कर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है..आपको बधाई @कंगना टीम… इस विषय का चयन करने के लिए”.

फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, ”’टीकू वेड्स शेरू’ मेरे लिए बहुत खास फिल्म है, क्योंकि यह मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत पहला शीर्षक है. यह पहली बार है जब मैंने निर्माता के रूप में कार्यभार संभाला है और मैंने इस प्रक्रिया का पूरा आनंद लिया. यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार अनुभव था.” प्राइम वीडियो में इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, “कॉमेडी ड्रामा देखने में बेहद आनंद आता है, क्योंकि वे आपको भावनाओं के चक्र में ले जाते हैं. ‘टिकू वेड्स शेरू’ न केवल लोगों को उत्साह और उल्लास से भर देगा. लेकिन आपको समाज ही हकीकत को भी पेश करेगा”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − three =