वाहन चोर गिरोह का खुलासा: चोरी के वाहनों सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग में आज एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा हो गया। चोरी की स्कूटी पर नम्बर बदलकर चला रहे आरोपी को पुलिस ने पकडा।
जिसके बाद दो और आरोपी पकडे गये। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच स्कूटी बरामद हुई है। सभी आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के निवासी है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में वाहन चैकिंग कर रही यातायात पुलिस ने स्कूटी सवार युवक के रोककर जब उसका ई चालान करना चाहा तो स्कूटी की नम्बर प्लेट पर लिखा हुआ नम्बर किसी ओर वाहन का निकला।
थाना कोतवाली नगर @muzafarnagarpol द्वारा 03 शातिर वाहन चोर अभियुक्तों बालेंद्र, ब्रजपाल,मोहित को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से स्कूटी चोरी की गयी थी और ये फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाते थे। चोरी की 5 स्कूटी होण्डा एक्टिवा बरामद। pic.twitter.com/tDGJg1xC5x
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 11, 2020
यातायात पुलिस ने आरोपी और उसकी स्कूटी को शहर केतवाली पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कूटी चोरी कर बेच देता है।
कोतवाली पुलिस ने पकडे गये आरोपी की निशानदेही पर चार और स्कूटी बरामद कर उसके दो और साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी बालेन्द्र उर्फ बाली पुत्र धनप्रकाश, ब्रजपाल उर्फ ब्रिजू पुत्र जयपाल, मोहित उर्फ पांशू पुत्र जसवीर निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर है।
पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। अभी इस मामले में और भी बरामदगी हो सकती है।
