बागपत: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की गोलियों से भूनकर हत्या, भारी फोर्स पहुंची
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। संजय खोखर मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर अकेले घुमने निकले थे
उत्तर प्रदेश के बागपत में @BJP4UP के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। संजय खोखर मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर अकेले घुमने निकले थे तभी हमलावरों ने इस घटना का अंजाम दिया। pic.twitter.com/Ao7ohvYJbM
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 11, 2020
तभी हमलावरों ने इस घटना का अंजाम दिया।बताया जाता है कि हमलावरों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोली मारी है।
उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार सिंह,सीओ बड़ौत आलोक सिंह, छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा पुलिफोर्स के साथ मौके पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
अजय कुमार SP बागपत ने बताया, “सुबह की सैर के दौरान उन्हें कुछ लोगों ने गोली मार दी। दो गोलियां (सिर और छाती पर) लगी हैं। टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रथम दृष्टया में रंजिश का मामला सामने आया है।”
जनपद बागपत में पूर्व जिला अध्यक्ष @BJP4India
श्री संजय खोखर की हत्या के दृष्टिगत एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं: @dgpup @baghpatpolice pic.twitter.com/5D4z3PvSXr— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 11, 2020
डी0जी0पी0 उप्र ने ट्विटर पर दी जानकारी…जनपद बागपत में पूर्व बी.जे.पी जिला अध्यक्ष श्री संजय खोखर की हत्या के दृष्टिगत एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
घटना को लेकर ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें छपरौली क्षेत्र में पिछले दो महीने में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है।
