Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- होली मिलन उत्सव टैक्स बार एसोसिएश ने मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जानसठ रोड स्थित दर्पण बैंकट हॉल में टैक्स बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री एन०के० अरोरा जी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत श्री गणेश वन्दना से की गयी। कार्यक्रम में संगीत सरिता के कलाकारो द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की गयी।

कार्यक्रम में शिव पार्वती, मां दुर्गा, शिव तांडव एव राधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में विभिन्न बच्चों द्वारा कविता, पियानो आदि से कार्यक्रम का समा बांधा। कार्यक्रम के अन्त में सभी आये हुये मेहमानो ंद्वारा राधा कृष्ण जी के साथ फूलों की होली खेली गयी व कार्यक्रम का आनन्द लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलिल वत्स, ब्रज मोहन, अनिल सिंघल, प्रेम प्रकाश, आर०के० शर्मा, रोहताश कर्णवाल, नमन मित्तल, प्रशान्त कुमार, प्रवीण कुमार, शलभ कौशिक, दीपक शर्मा, निधिश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मधुसुदन गर्ग, रवि शंकर अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, नीरज पाल, मुकेश ढिंगरा, हर्षित गर्ग, सुधीर तायल, अमित तायल, कृष्ण कुमार, विकास वत्स, प्रशान्त कुमार आदि अधिवक्ता सपरिवार उपस्थित हुये और कार्यक्रम का आनन्द लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =