Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट ने मनाया धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह

Muzaffarnagar  की सनातन धर्म सभा भवन में ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के द्वारा होली मिलन के साथ मनाया गया.  इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार,सीओ सिटी आयुष विक्रम, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, गुड मंडी अध्यक्ष संजय मिश्रा, व्यापारी नेता किशन गोपाल मित्तल, नगर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान, नई मंडी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत, एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी का ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्की चावला के द्वारा सभी का फटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक राधा कृष्ण सुदामा सहित होली के गानों पर मिलकर समा बांध दिया और सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। ऑल इंडियन एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्की चावला ने इस अवसर पर कहा कि यह होली का पर्व भाईचारे का प्रतीक है होली के पर्व पर सभी अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के गले लग कर होली की शुभकामनाएं देते हैं

वही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा होली मिलन समारोह में यह संदेश देने का कार्य किया गया है कि हम राजनीति से ऊपर उठकर सब एक हैं और हम सबको देश सेवा के प्रति अग्रसर रहना चाहिए वहीं उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर समाजसेवी मनीष चौधरी भाजपा नेता गौरव स्वरूप शुरू सहित अन्य अतिथियों के द्वारा कहा कि लगातार ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के द्वारा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहकर लोगों की सेवा करने का कार्य किया जाता है 

लगातार यह ट्रस्ट अनेकों सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है हम सभी ने विकी चावला की सराहना करते हुए लगातार ऐसे ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करते रहने की बात कही।

इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी करप्शन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौहान प्रदेश महासचिव नितिन पांचाल मंडल अध्यक्ष डॉ गोपाल कश्यप जिला उपाध्यक्ष बादल वर्मा जिला अध्यक्ष विक्की चावला जिला महामंत्री नदीम अंसारी नगर संजय बताओ हितेश गर्ग विशाल गोयल शुभम गुप्ता जिला महासचिव आशीष धीमान गौरव सिंघल हरीश ठकराल मोहित सिंह नमन कर खतौली ब्लाक प्रमुख मनीष चौहान कपिल शर्मा अंकुश कुमार विक्रांत पांचाल अमीश पांचाल

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =