Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विवाहिता का शव फांसी पर झूला हुआ मिलने से सनसनी फैली

मुजफ्फरनगर। चरथावल में एक विवाहिता का शव फांसी पर झूला हुआ मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड जुट गयी और परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मानकर चल रही है और मृतका के मायके वालो के आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल निवासी अंजू पुत्र राजीव का शव आज उसके कमरे में कुंडे पर फांसी पर झूलता हुआ मिला उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

चींख पुकार पर पास पडौसी भी मौके पर इकट्ठा हो गये। सूचना मिलने पर चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी।

चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मृतका एक पुत्र और पुत्री की मां थी। उसके ससुराल वालो का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है और मृतका के मायके वालो के आने का इंतजार किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 3 =