Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी पार्टी ने अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई

मुजफ्फरनगर। वीरांगना देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज नगर के अहिल्याबाई चौक पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो के साथ पहुंचकर देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर पुष्पअर्पित करते हुए देश व मानवता के लिए किये गए उनके योगदान को याद किया।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने शासन राज्य के अलावा भी पूरे देश में विकास व मानवताहित के उत्कृष्ठ कार्य से अपने शासन क्षमता की छाप छोड़ी थी।

वीरांगना अहिल्याबाई स्वयं रणभूमि में युद्ध मे भाग लेकर दुश्मनों को पराजित कर अपनी बहादुरी की छाप छोड़ती रही। प्रमोद त्यागी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई सबसे पहले अंग्रेजो की फुट डालो राज करो कि चालाकी को भांप गयी थीं

इसलिए उन्होंने उस वक्त के अन्य राज्यो की रियासतो को पत्र लिखकर व अभियान चलाकर सावधान किया था, देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान सपा के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,सपा छात्र नेता यूसुफ गौर एडवोकेट,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =