उत्तर प्रदेश

Hardoi News- अवैध सम्बन्धों में बाधक बनता देख अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी

Hardoi News:महिला का दिल जब अपने पति के बहनोई पर आ गया तो रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गयी और दोनों के बीच अवैध सम्बंध स्थापित हो गए. इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो उसने प्यार से समझाया लेकिन वह नहीं मानी. पति को अपने अवैध सम्बन्धों में बाधक बनता देख अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी. हत्या की ये घटना यूपी की है.

हरदोई के सुरसा थाना इलाके में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके बहनोई को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी का उसके बहनोई से अवैध सम्बंध था जिसके विरोध पर दोनों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था.

सुरसा थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुरवा मजरा बिराहिमपुर निवासी पप्पू कुशवाहा अपनी पत्नी शान्ति के साथ जानवरों के लिए घास लेने के लिए घर से निकला था, परन्तु कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू पेड़ से गिरकर जख्मी हो गया है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पप्पू की मौत हो चुकी थी.

पति की लाश के पास बैठ पत्नी बैठी विलाप कर रही थी. इस मामले में मृतक के पिता रामाधीन कुशवाहा का आरोप है कि उसके बेटे की मौत नहीं हत्या की गई है, जिसमें मृतक की पत्नी शान्ति व उसके ननदोई चन्दकिशोर शामिल हैं. दोनों ने घात लगाकर पहले दुपट्टे से गला कसा फिर सर पर ईंट से वार कर दिया जिससे उनके बेटे की मौत हो गई.

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया था कि हत्या का आरोपी चन्दकिशोर लगभग दस वर्ष पहले मोहकमपुरवा में अपना घर बना कर रहने लगा था. इसके कुछ समय बाद आरोपी की पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिसके बाद से उसका मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग शुरु हो गया था.

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था. मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी शान्ति व उसके ननदोई चन्दकिशोर को गिरफ्तार किया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + one =