वैश्विक

Dispur: दूल्हा प्रसेनजीत हालोई, बारात भी नशे में, दुल्हन ने तोड़ दी अपनी शादी

Dispur. अपनी ही शादी के मौके पर दारू पीकर  पहुंचे दूल्हे को उलटे पांव वापस लौटना पड़ा. असम के नलबाड़ी जिले में दूल्हे के शराब के नशे में धुत होकर पहुंचने पर एक महिला ने अपनी शादी तोड़ दी. वीडियो की एक श्रृंखला में दिखाया गया है कि दूल्हा घबराया हुआ लग रहा था और उसे रस्में निभाने में मुश्किल हो रही थी.

ऐसे ही एक वीडियो में दूल्हे को शादी के रीति-रिवाजों के दौरान फर्श पर लेटते हुए देखा जा सकता है. जब पंडित ने उससे मंत्र दोहराने को कहा तो वह अनुष्ठानों का पाठ भी नहीं कर सका. दूल्हे की पहचान प्रसेनजीत हालोई के रूप में हुई है जो नलबाड़ी कस्बे का रहने वाला है.

दुल्हन के एक रिश्तेदार ने बताया कि शादी अच्छी चल रही थी. हमने सभी रस्में पूरी कीं. हमारे परिवार ने शादी को पूरा करने की पूरी कोशिश की. जब बात बढ़ गई, तो लड़की ने शादी में न बैठने का फैसला किया.

लड़की के परिवार के मुताबिक, वर पक्ष के लगभग 95 प्रतिशत लोग नशे में थे जिसके बाद लड़की वालों ने गांव बुरहा (एक असमिया गांव के नेता) से संपर्क किया और पुलिस को सूचित किया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21700 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =