Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- चोरों के हौंसले लगातार बढते जा रहे, ट्यूबवैलों से की चोरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ककरौली थाना क्षेत्र में ट्यूबवैल पर चोरी का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ माह में चोरों ने ट्यूबवैल पर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। रात जंगल में लगभग एक दर्जन ट्यूबवैलों पर चोरी कर चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया।

पीडित किसानों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की है। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी किसान महेश कुमार, अमित, श्यामसिंह, कासमपुर खोला निवासी बालकराम, नरेश, यशपाल, ज्ञानसिंह, टिलवा आदि की ट्यूबवैलों से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया।

रविवार की सुबह किसान जैसे ही अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवैल के कमरे के तालों को टूटा हुआ देखकर उनके होश उड गये। चोरों ने उनकी ट्यूबवैल से केबल को काटकर कीमती सामान को चुरा लिया। किसानों ने बताया कि गांव में ट्यूबवैल पर लगातार चोरी की घटनाएं घट रही हैं। लगातार शिकायत के बावजूद चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है

जिससे चोरों के हौंसले लगातार बढते जा रहे हैं। दस दिन पूर्व कटिया निवासी टीटू उर्फ योगेश कुमार की ट्यूबवेल पर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से किसानों को हजारों का नुकसान होने से किसानों में भारी रोष है। पीड़ित किसानों ने चोरी की घटना को शीघ्र खुलासे की मांग पुलिस से की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =