उत्तर प्रदेश

Paschimanchal Nirman Party व खेल मोर्चा की बैठक संपन्न -डॉ सतेंदर सिंह

मुजफ्फरनगर Paschimanchal Nirman Party व खेल मोर्चा मेरठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक श्री त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर सिवाया मेरठ मे सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय खेल मोर्चा अध्यक्ष बिनोद पहलवान व संचालन पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अमित राठी ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए बिनोद पहलवान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की मांग पिछले कई दशको से चल रही है।लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने हरित प्रदेश राज्य की मांग को लेकर आन्दोलन किया लेकिन उनकी यह मांग प्रबल जनान्दोलन के अभाव मे परवान न चढ सकी ।वर्तमान लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया

अलग राज्य की मांग ठण्डे बस्ते मे चली गई, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मिलने वाले राजस्व को देखते हुए कभी नही चाहेगी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने। पी.एन.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि अलग राज्य के लिए बडा आन्दोलन करना पडेगा तब ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बन सकता है। मेरा मानना है कि अलग राज्य पश्चिमांचल की मांग को लेकर जितने संगठन कार्य कर रहे उन सभी को संयुक्त मोर्चा बना कर अलग राज्य की लडाई को दमदार ढंग से लडना होगा तब ही सफलता मिल सकती है।

अतः पहल कर सभी को एक मंच पर एकत्र करने की कोशिश की आवश्यकता है। बिनोद पहलवान ने कहा कि इसीलिए आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। मार्च के अन्तिम सप्ताह मे अलग प्रदेश की मांग को लेकर रामपुर चौराहे के मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल प्लाजा मेरठ पैदल मार्च का आयोजन कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा

बैठक को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर, राष्ट्रीय सचिव इमरान राव, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम, जोनू प्रधान, दीपक चौधरी, सिद्धार्थ, सचिन, डॉ राजेश आदि ने सम्बोधित किया गया है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + thirteen =