उत्तर प्रदेश

Moradabad News: लेखपाल का नाले में मिला शव, पत्नी बोली जाँच के दौरान मिली थी धमकी

Moradabad News:  थाना कटघर क्षेत्र से लापता बिलारी तहसील में तैनात लेखपाल की लाश क्षेत्र में नाले से मिलने पर हड़कंप मच गया है। रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली देहरी गांव में निर्यात फैक्ट्री के पास नाले में शव पड़ा हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला। लाश के पास मिले प्रपत्रों से ज्ञाात हुआ कि बिलारी तहसील का लेखपाल था। परिजनों को मौके पर बुलाने के साथ ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। परिवार ने लेखपाल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है जबकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

इंस्पेक्टर कटघर राजेश सौलंकी ने बताया कि लाश के पास मिले कागजात से पता चला कि मरने वालाा तहसील बिलारी में लेखपाल कुलदीप सक्सेना (40) है। कुलदीप थाना कटघर के इलाके बसंत विहार, बलदेव पुरी में रहता था। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर ली।

परिवार का कहना है कि कुलदीप शराब पीने का आदि था। शनिवार की सुबह घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा था। लेखपाल की लाश मिलने की सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ कटघर शैलजा मिश्रा भी मौके पर पहुंची। अफसरों ने परिवार वालों के साथ आसपास के लोगों से जानकारी ली है। अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पीएम रिपोर्ट के ओधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच लेखपाल की पत्नी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने बताया कि वो इतनी शराब नहीं पीते थे कि बेसुध हो जाएं। वह आत्महत्या करने वाले भी नहीं थे। उन्होंने हत्या की आशंकाा जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले को लेकर कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 7 =