उत्तर प्रदेश

Sitapur News: लहरपुर कोतवाली इलाके में घर की छत पर ही युवक का चाकू से मर्डर

Sitapur News: अपने ही घर की छत पर गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिससे युवक के घर में कोहराम मच गया। युवक की चीख सुनकर छत की ओर भागे परिजनों ने वहां युवक को खून से लथपथ पड़ा पाया। 

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात लहरपुर कोतवाली इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात शोभित वाजपेई नाम के शख्स ने अपने घर की छत पर कुछ खटपट की आवाज सुनी। वो उठा और जाकर देखने लगा तभी वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने शोभित पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इसी बीच छत पर शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी छत पर पहुंच गए।

परिवारवालों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। परिवारवालों ने घर के पीछे सीढ़ी लगी हुई पाई। वो घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लहरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। शोभित की हत्या लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों द्वारा की गई है या फिर घटना के पीछे और कोई वजह है, इन्हीं सवालों को लेकर पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।

हत्या के मामले में एसपी सुशील चंद्रभान का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। सभी पहलुओं पर घरवालों से बातचीत की गई है। उसी क्रम में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों ने किसी से भी रंजिश की बात नहीं बताई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =