Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्रीकृष्ण छठी के उपलक्ष में भारत विकास परिषद विवेक द्वारा छठी का कार्यक्रम

Sud1 |भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘‘विवेक’ द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेन्स व मास्क का प्रयोग करते हुए संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत शिव मन्दिर प्रांगण,एस0डी0 मार्किट में एक सभा श्री अचिन कंसल  की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।

जिसमें सचिव का कार्यभार श्री राजीव गर्ग द्वारा सम्भाला गया। यह सभा श्रीकृष्ण छठी के उपलक्ष में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि श्री अनुराग सिंघल-प्रान्तीय सचिव संस्कार, श्री परमकीर्ति शरण-प्रान्तीय चेयरमैन राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, श्रीमती वीना गोयल-जिला महिला संयोजिका, श्रीमती मानसी वर्मा-जिला संयोजिका महिला सहभागिता, कार्यक्रम संयोजक व चेयरमैन श्री अजय कुमार गर्ग, श्री विश्वदीप गोयल-श्रीमती कोमल गोयल, श्री गौरव सिंघल-श्रीमती प्रियम सिंघल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीकृष्ण पूजन से हुआ। सभी अतिथियों का माला पटके से सम्मान किया गया।

सभी के द्वारा शिव आरती की गई तथा इष्ट देवों को माला पटके से सम्मानित किया गया। मन्दिर संस्थापक भी उपस्थित रहे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया 

संस्कृति सप्ताह चेयरमैन श्री निधीशराज गर्ग-सपना गर्ग, श्री पवन सिंघल-श्रीमती सुरभि सिंघल, श्री गिरीराज माहेश्वरी-श्रीमती सविता माहेश्वरी, श्री रामकुमार अग्रवाल-श्रीमती सीमा अग्रवाल रहे। संस्थापक श्री सुधीर कुमार गर्ग द्वारा आरती का शुभारम्भ किया गया तथा  आर0के0 सिंह-अलका सिंह, निधीशराज गर्ग, श्री मुकेश बिन्दल द्वारा आरती का आनन्द लिया गया।

भोग प्रसाद के पश्चात सभी बाजारवासी को चरणामृत के साथ गोले का प्रसाद दिया गया तथा हलवा, बपर्फी और लड्डू का सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि अनुराग सिंघल अपने भाषण में बोल रहे थे कि छठी का प्रोग्राम जन्माष्टमी से 6 दिन के बाद मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण माता यशोदा की गोद में खेल रहे होते हैं। इस पुनीत पर्व पर भारत विकास के सभी सदस्यों को शुभकामनाएॅ प्रेषित करता हूॅ। सभा के बीच में एक नये सदस्य विपिन सिंघल उपस्थित हुए तथा उनको माला पटके से सम्मानित किया गया तथा मन्दिर से एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

सहयोगी सदस्य एली0 राजीव कुमार गर्ग, एली0 अनुराग सिंघल, एली0 विश्वदीप गोयल, एली0 अजय गर्ग, एली0 डॉ0 अमित वर्मा, एली0 मोनिका वर्मा, एली0 डॉ0 सपना गर्ग, एली0 रजनी पवांर, एली0 अनिल कुमार वर्मा, एली0 निशा रानी वर्मा, एली0 अनिल शर्मा, एली0 विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =