संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: बदला मौसम अस्पतालां में लगी कतार, लोग वायरल के चपेट में

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar ) वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ओपीडी में रोजाना १२०० से ज्यादा बुखार के मरीज परामर्श ले रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण लोग वायरल के चपेट में आ रहे है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और श्वसन से पीड़ित है। इस तरह के १२०० से ज्यादा मरीज रोजाना परामर्श ले रहे है।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. उमंग सिंघल ने बताया कि मौसम बदलने के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

इन बातों का रखें ध्यान

– बारिश और मच्छरों से बचें।
– फ्रिज में रखा हुआ ठंडा पानी ना पीएं।
– पानी का उबालकर ही पीएं।
– बाहर की चीजें खाने से बचें।
– चाट व खट्टी चीजों का सेवन ना करें।
– ताजे फल ही खाएं और बासी खाना खाने से बचें।
– ठंड होने पर गर्म कपड़े पहनकर रखें।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 425 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =