पीजीआई में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान के साथ मैडिकल स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया था- सुनील सिंह
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत कितनी ख़राब है, इसका मुद्दा विधान परिषद् में भी उठा, सदन में सपा के विधान परिषद् सदस्य सुनील सिंह ने ये मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि पीजीआई में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान के साथ मैडिकल स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया था।
विधान परिषद् में सपा के विधान परिषद् सदस्य सुनील सिंह साजन ने पीजीआई की आंखों देखी हकीकत बयाँ करते हुए बताया कि हाल ही में उन्हें करोना हुआ था जिसके चलते वह पीजीआई में भर्ती रहे थे
श्री सिंह ने सदन को बताया कि वह और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान पीजीआई में आसपास के बैड पर भर्ती थे और पीजीआई के डॉक्टरों की टीम जब निरीक्षण करने पहुंची तो उन्होंने कहा कि यहां चेतन कौन है ?, स्वर्गीय मंत्री चेतन सिंह चौहान क्योंकि सरल स्वभाव के निहायती सज्जन क्रिकेटर और नेता थे
उन्होंने हां कर दी कि वह चेतन हैं, तब डॉक्टरों की टीम उनके पास आती है और बड़े अभद्र शब्दों में पूछती है -चेतन तुम क्या करते हो ?, तब स्वर्गीय श्री चौहान ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं, तब डॉक्टरों की टीम ने पूछा कि कहाँ की कैबिनेट में ?, जब उन्हें बताया गया कि श्री चौहान यूपी सरकार के मंत्री है तब फिर अभद्र शब्दों में कहा कि चेतन तुम्हारे घर में कौन-कौन है ?
विधान परिषद् @UPGovt में @samajwadiparty के विधान परिषद् सदस्य @sunilyadv_unnao ने मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि पीजीआई में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय @ChetanChauhanCr के साथ मैडिकल स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया था। pic.twitter.com/I4IzgIQoLD
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 22, 2020
एक कैबिनेट मंत्री और देश के महान क्रिकेटर चेतन चौहान के प्रति डॉक्टरों के अभद्र व्यवहार से एमएलसी सुनील सिंह को अटपटा लगा तो उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि चेतन सिंह चौहान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री होने के साथ-साथ देश के महान क्रिकेटर हैं, तब डॉक्टरों की टीम कहती है- अच्छा यह वह चेतन है और चली जाती है।
एमएलसी सुनील सिंह ने विधान परिषद सदन को बताया कि स्वर्गीय मंत्री चेतन सिंह चौहान एवं उनके साथ पीजीआई डॉक्टरों की टीम ने अभद्र व्यवहार किया है, जिस कारण स्वर्गीय श्री चौहान बहुत ही दुखी नजर आए और हो सकता है कि इसी सदमे से वह उभर नहीं पाए।
सदन को एमएलसी ने अपने टेस्ट की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे उनकी जांच बार बार की जा रही थी, उन्होंने नेता सदन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का ध्यान आकृष्ट करते हुए कोरोना पीड़ितों के साथ किए जा रहे बर्ताव की विस्तार से जानकारी दी और दुख व्यक्त किया
कहा कि वास्तव में यह दुखद घटना है जब एक कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन सिंह चौहान के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार हो सकता है, फिर अन्य लोगों के साथ कैसा व्यवहार होगा , यह देखने वाली बात है और केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को इस ओर गंभीरता से सोचना होगा। इस वीडियो में सुने सपा विधायक का सदन में दिया गया पूरा बयान-
सदन में सपा के विधान परिषद् सदस्य सुनील सिंह ने ये मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि पीजीआई में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान के साथ मैडिकल स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया था।
Posted by News & Feature Network: Regional News on Saturday, August 22, 2020
