Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार कर रही किसानों का उत्पीडनः सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी

मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि भाजपा की यूपी सरकार किसान हितों से खिलवाड़ कर रही है इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व अन्य सभी सपा नेताओं ने रोष जाहिर किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार की लापरवाही व उदासीनता से यूरिया की भारी किल्लत हो गयी है जबकि इस समय किसानों को आलू की बुवाई की तैय्यारी व धान की फसल के लिए यूरिया की सबसे ज्यादा आवश्यकता है

लेकिन किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि किसानों को यूरिया की उपलब्धता कराने में भाजपा सरकार अन्य मुद्दों की तरह पूरी तरह फेल हो गयी है वंही भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि सांसद-विधायक भी किसानों की परेशानी पर चुप्पी साधकर तमाशा देख रहे हैं

जो शर्मनाक स्थिति है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति व उनकी परेशानी पर उदासीन रवैये से आज किसान पूरी तरह त्रस्त है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानो व जनता की परेशानी को बर्दाश्त नही करेगी

भाजपा सरकार व प्रशासन किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार तुरन्त यूरिया उपलब्ध कराए।प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसानों को एक सप्ताह में मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध न कराने व किसानों की अन्य मांग को पूरा न करने पर एक सप्ताह बाद समाजवादी पार्टी, भाजपा सरकार के विरुद्ध कड़ा आंदोलन/धरना प्रदर्शन सड़को पर उतरकर करेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 7 =