मंत्री कपिल देव समेत विधायकों ने की सीएम से भेंट, मुजफ्फरनगर और शामली की डीएम को कराये निर्देश
मुज़फ्फरनगर। कपिल देव अग्रवाल ने मंत्रित्व कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर विधायकों के साथ माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी, किसान उद्यमियों और प्रशासन का सामजंस्य इस प्रकार का हो कि किसी भी स्तिथि में इंडस्ट्री बंद नो हो।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में एक वर्ष का सेवा काल पूर्ण होने पर विद्यायक उमेश मलिक, शामली से तेजेन्द्र निर्वाल, बड़ौत से केपी मलिक के साथ भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि लोकड़ाऊंन के चलते व्यापार की स्तिथि बेहद खराब है
और इंडस्ट्री के प्रोडक्ट्स की डिमाण्ड बहुत कम है। साथ ही किसान को इंटरनेशनल मार्किट फ्री करना तो स्वागत योग्य है किन्तु मंडी समितियों को स्वावलंबी बनाये रखने के लिए मंडी शुल्क में और कमी किये जाने की आवश्यकता है
जिस पर मुख्यमंत्री जी ने सहमति व्यक्त की है।विधायक उमेश मालिक, तेजेन्द्र निर्वाल, केपी मालिक ने कहा की शेष गन्ना भुगतान शीघ्र होना आवश्यक है साथ ही दंगों के मुकदमों के निस्तारण की कार्यवाही भी होनी चाहिए
जिसके लिए मुख्यमंत्री जी ने तुरंत शामली मुज़फ्फरनगर के ज़िलाधिकारी को निर्देशित कराया।
