Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बिरालसी चौकी इंचार्ज ने चलाया चैकिंग अभियान

चरथावल। क्षेत्र के ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर बलवाखेड़ी मार्ग पर लोकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया

इस दौरान अनावश्यक रुप से वाहनों पर सवार होकर बाहर घूम रहे लोगों की चेकिंग की गई।तथा कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर बाद छोड़ा गया।

देश मे बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार व रविवार में 55 घण्टे के लोकडाउन की घोषणा की गई है

लोकडाउन में अनावश्यक रुप से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने वाले लोगों को इनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शनिवार चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी बलवाखेड़ी मार्ग पर पुलिस टीम के साथ सड़को पर उतर आए।

ओर वाहन चेकिंग अभियान चलाया चौकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटने के साथ साथ कई वाहनों को सीज किया चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अनावयशक रूप से बाहर घूम रहे लोगो को समझाया

कि वे अपने घरों में ही रहे लोकड़ाउन का पालन करे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोकड़ाउन का पालन करने,बिना वजह घर से बाहर न निकलने व मास्क लगाकर रखने की अपील की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =