महावीर चौक पर कोरोना जांच केंद्र का मंत्रियों ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर । महावीर चौक पर कोरोना जांच केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,एडीएम प्रसासन अमित कुमार व नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जांच केंद्र के खुलने से शहरवासियों को कोरोना की जांच कराने में आसानी होगी। जांच के लगभग आधे घंटे बाद रिपोर्ट दे दी जाएगी। सभी माननीयों द्वारा जनता से एक ही अपील की गई
कोरोना वायरस से ना घबराए स्वयं बचे और औरों को बचाएं। बचाव ही उपाय है।
खुद भी दोनो मंत्रियों ने अपनी जांच कराई।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार,व सीएमओ प्रवीण चोपड़ा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
