उत्तर प्रदेश

डकैती में शामिल 2 बदमाशों की Jhansi Police से हुई मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार

Jhansi Police और बाइक सवार दो शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जहां घायल हो गया वहीं दूसरा बाइक गिरने के कारण घायल हो गया और इस दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरों गांव में 4 दिन पहले जैन परिवार के घर आधी रात के बाद आधा दर्जन से भी अधिक की संख्या में डकैतों ने अंदर छत के रास्ते घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था . इस दौरान लाखों रुपए नकदी समेत कीमती सामान लूट कर मौके से फरार हो गए थे.

 कानपुर जोन के एडीजी समेत रेंज के डीआईजी और जिले के एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे. इस दौरान एडीजी आलोक सिंह ने पीड़ित परिवार से काफी देर तक बातचीत के बाद भरोसा दिलाया था कि जल्द ही इस डकैती कांड का पुलिस खुलासा करेगी. वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी.

झांसी से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरसराय रोड पर पुलिस की 3 थानों की टीम के साथ स्वाट टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान दो बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया. इस पर बाइक सवारों ने बाइक की गति को बढ़ाते हुए पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दिया .

पुलिस की जवाबी फायरिंग में हमीरपुर के मुस्कुरा थाने के रहने वाले अर्जुन शिवहरे के पैर में गोली लग गई. वहीं दूसरा बदमाश अजय अहिरवार बाइक फिसलने से नीचे गिर पड़ा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बदमाश अर्जुन को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया. जबकि दूसरे बदमाश अजय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि खैरा गांव में  डकैती में शामिल 2 बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 10 =