उत्तर प्रदेश

Aligarh News: हिंदू किशोरी से दुष्कर्म के बाद जान से मारने का प्रयास, जान से मारने और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Aligarh News : 11 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने का मामला सामने आया है । इस घटना को लेकर पूर्व महापौर शकुंतला भारती थाना बन्नादेवी पहुंची । जहां आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं इस घटना से हिंदूवादी संगठनों में रोष है ।  किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है । आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

कठपुला इलाके में 11 साल की किशोरी रहती है । जिसकी मां का पता नहीं है । वही 23 साल का टेंपो चालक सलमान रविवार को किशोरी को टेंपो में बैठा ले गया । सलमान किशोरी को ऐलमपुर गढ़िया इलाके में खेतों की तरफ ले गया । वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । जब किशोरी विरोध कर चिल्लाने लगी तो सलमान ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन किशोरी के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी और वह घटना स्थल पर पहुंचे । इस दौरान आरोपी सलमान को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ।

थाना बन्नादेवी पुलिस ने घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली है । जान से मारने और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । किशोरी की मेडिकल जांच व इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन भी थाना बन्नादेवी पहुंच गए ।

भाजपा की पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि आरोपी सलमान को जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा । जेल की सलाखों के पीछे ही उसका निवास रहेगा । उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मुसलमान है । खिलौना कृत्य किया है । समाज के वातावरण को दूषित करने का काम किया है । ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा ।इस मामले में एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि ऑटो चालक द्वारा नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और गलत काम का प्रयास किया गया । मौके पर थाना पुलिस पहुंची

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =