उत्तर प्रदेश

Ballia News: आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं हैं- मंत्री दयाशंकर सिंह

Ballia News:  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के बड़े नेता भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही ही वह भाजपा में शामिल हो जायेंगे। आगामी लोकसभा में विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनके दावे का कोई मतलब नहीं है। 

अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद के 400 सीटों पर जीत का दावा कर रहे थे, भाजपा व दूसरे दलों के लिए केवल तीन सीट छोड़ रहे थे। लेकिन नतीजा क्या रहा, सबको मालूम है। भाजपा के लिए सूबे के आम लोगों की सोच महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी व काम करने के प्रति उनकी मेहनत को स्वीकार करती है। यही कारण है कि 37 वर्ष के बाद जनता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार दूसरी बार हुकूमत सौंपी है। कहा कि अखिलेश यादव चर्चा में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। जनता 2014 से ही लोकसभा व विधान सभा चुनाव में सपा को शिकस्त का स्वाद चखाती आ रही है। 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। अखिलेश यादव अपनी सरकार में जो करते थे, वह उन्हें याद आ रहा है। वह मुद्दा विहीन हैं। यही कारण है कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को छोड़कर पश्चिम बंगाल पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

अतीक अहमद के एनकाउंटर पर चल रहीं चर्चाओं पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का शासन है। सरकार कानून की परिधि में ही कार्य करती है। अपराध को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार अपराध व अपराधियों से सख्ती से निपटती है। उन्होंने योगी सरकार द्वारा परिवहन विभाग को सुदृढ़ करने को लेकर उठाए गए कदमों का जमकर बखान किया।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया सदर क्षेत्र में हो रहे कार्यों की चर्चा करते हुए दावा किया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बलिया को सबसे अधिक बजट मिला है। उन्होंने कहा कि बलिया अब बदल रहा है। रिंग रोड बन रहा है। रिंग रोड के कारण बलिया का विस्तार होगा। रामपुर महावल में कटहल नाला पुल पर तेजी से कार्य हो रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 6 =