Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कैनोपी लगाकर आमजन को जागरुक किया

मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता हेतु रोडवेज बस स्टैण्ड, मुजफ्फरनगर पर महिला शक्ति केन्द्र एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरनगर के द्वारा कैनोपी लगाकर आमजन को जागरुक किया गया।

टीम द्वारा कोविड-१९ कोरोना से बचाव हेतु जानकारी दी गयी तथा सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया। टीम द्वारा इन्फ्रारेड थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच की गयी तथा मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान, जिला समन्वयक श्रीमती रेनू सिंह, ह्यूमेनिटी वैलफेयर सोसाइटी के सचिव श्री शाहवेज एवं श्री शाहआलम, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरंनगर से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता, आउटरीच कार्यकर्ता श्री संजय कुमार एवं श्री अजय कुमार उपस्थित थे

जिनके द्वारा बस स्टैण्ड पर खडे/गुजरने वाले वाहनों जैसे बस, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मोटरबाईक, कार इत्यादि पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का अधिकृत लोगो लगाया गया 

विभिन्न योजनाओं के पम्फलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं बालिका सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलायी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 11 =