फिल्मी चक्कर

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा के रिश्ते पर AAP आप नेता संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया

Parineeti Chopra नेता राघव चड्ढा के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों के एकसाथ आउटिंग पर नजर आने के बाद उनकी डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा. दोनों को एक रेस्टोंरेट के बाहर स्पॉट किया गया था.

ऐसी अफवाहें हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री जल्द ही राजनेता के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. शादी की जोरदार चर्चा के बीच राघव के सहयोगी संजीव अरोड़ा ने अब परिणीति और उन्हें बधाई दी है.

आप नेता संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है. उन्होंने ट्वीट किया, मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं और कामना है कि उनका मिलन ढेर सारा प्यार, आनंद और साहचर्य का आशीर्वाद से भरा रहे. मेरी शुभकामनाएं!!!” इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, किस बात की बधाई दे रहे हो भाई सगाई या शादी की.

Parineeti Chopra  को रविवार शाम मुंबई में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया. ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या परिणीति राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का ब्राइडल लहंगा पहनेगी?

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा को हाल ही में मुंबई में लंच और डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ीं. पैपराजी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में दोनों एक साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. दोनों ने रुककर पैपराजी को पोज भी दिये. हालांकि एक और वीडियो में राघव कार में जाकर बैठ गये, हालांकि परिणीति ने पैपराजी को पोज दिये और कार में बैठने से पहले बात की.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 18 =