वैश्विक

Canada- खालिस्तानी समर्थकों ने फिर तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा

Canada के हैमिल्टन शहर में 23 मार्च को सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को भारत विरोधी तत्वों द्वारा विरूपित और स्प्रे-पेंट करने मामले को लेकर वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की है, इसे लेकर महावाणिज्य दूतावास से एक ट्वीट भी किया गया है.

भारत के महावाणिज्य दूतावास की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया की “हम शांति के अग्रदूत महात्मा गांधीजी, साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी बर्नाबी परिसर में तोड़फोड़ करने के जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हैं तथा कनाडा के अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच करने और अपराधियों को तेजी से न्याय दिलाने का आग्रह किया जाता है.”

वहीं हैमिल्टन पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, घटना 23 मार्च की है. आपको बताएं खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले उत्तर अमेरिकी राष्ट्र में बढ़े हैं. 2023 से, पूरे कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं शुरू हुई, जिसमें बर्बरता, आपत्तिजनक चित्र, सेंधमारी की करीब आधा दर्जन घटनाएं शामिल हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =