Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड़ में नशा खुरानी गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार,3 ई-रिक्शा,एक ई-रिक्शा पार्ट्स व असलाह बरामद

चरथावल। पुलिस की खुसरोपुर पुलिया के पास राजवाहे की पटरी पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा खुरानी गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने उनके पास से तीन ई–रिक्शा एक ई-रिक्शा के कटे हुए पार्ट,4 बैट्री,दो तमंचे दो जिंदा कारतूस,दो खोखा कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए चारों बदमाशों का चालान कर जेल भेज दिया है

                      चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी दधेडू चौकी इंचार्ज राजकुमार,कॉन्स्टेबल राहुल त्यागी,महेंद्र सिंह,रघुराज सिंह,वकील बैंसला आदि पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशो को गिरफ्तार किया 

गिरफ्तार बदमाशो ने अपने नाम जावेद पुत्र हबीब निवासी खालापार मुजफ्फरनगर  हाल पता जामियानगर मुगल गार्डन थाना कोतवाली नगर मु0नगर,मौहम्मद जमशेद पुत्र मौहम्मद नफीस नि0 खालापार,हाल पता मक्खीनगर हारुन की कोठी के पीछे थाना कोतवाली नगर मु0नगर,रविन्द्र पुत्र करम सिंह नि0 उनाली थाना कुतुबशेर सहारनपुर व अहतशाम पुत्र हाजी अशफाक नि0 खालापार  कोतवाली नगर मु0नगर।

बताए पकड़े गए बदमाशो के पास से पुलिस ने 2 तमंचे 315 बोर,2 जिन्दा कार0  व 2 खोखा कारतूस,2 चाकू,3 चोरी के ई-रिक्शा,एक ई- रिक्सा के कटे हुये पार्टस व 04 बैटरी  बरामद की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 19 =